भगवान श्रीकृष्ण का मना छठियार

✍परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : प्रखंड के जामापुर रामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठिहार मंदिर के पुजारी राम सुंदर दास त्यागी के नेतृत्व में मनाया गया। पुजारी ने बताया कि इस छठियार में ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा। इस मौके पर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन
का कार्यक्रम चला। इस मौके पर मंदिर परिसर में बालभोज का भी आयोजन किया गया। मौके पर चंद्रमा सिंह, पीयूष सिंह,जितेंद्र तिवारी, पुजित तिवारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
—-