कोविड टीकाकरण महाअभियान में एक लाख से ज्यादा का हुआ टीकाकरण

  • 21941 लोगों ने लिया सेंकेंड डोज
  • पिंक बूथ पर डीडीसी ने किया महाअभियान का शुभारंभ
  • 565 सत्रों पर हुआ टीकाकरण

वैशाली। 18 सितंबर
कोविड टीकाकरण के शुक्रवार के महा अभियान में जिले ने एक लाख से अधिक के टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लिया। जिले में कुल 104950 लोगों ने कोविड का टीकाकरण लिया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ उदय नारायण सिन्हा ने कहा कि जिले में शुक्रवार को हुए टीकाकरण अभियान का नतीजा काफी उत्साहवर्धक रहा। प्रथम डोज लेने वालों की संख्या
जहां 85596 थी। वहीं सकेंड डोज लेने वालों की संख्या 21491 थी। जिले को कुल 1115300 कोविड की डोज दी गयी थी। जिसका 82 प्रतिशत हमने उपयोग कर लिया। यह डेटा रात के लगभग दस बजे का है। पूरे जिले में 565 टीकाकरण केंद्र बनाए थे।
पातेपुर, लालगंज, गोरौल, वैशाली,चेहराकला,महुआ, भगवानपुर महुआ तथा महनार ने अपने आवंटित सभी डोजों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराया है।
पिंक बूथ से महाअभियान की शुरूआत
यूनिसेफ की एसएमसी तथा पिेंक बूथ की नोडल मधुमिता सिंह ने कहा कि डीडीसी विजय प्रकाश मीना ने महाअभियान की शुरूआत एसडीओ रोड स्थित पिंक बूथ से की। यहां भी महिलाओं की लंबी कतार दिखी। इसके साथ ही यहां गर्भवती तथा धात्री महिलाओं की संख्या भी देखी गयी।
सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ
सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण सत्र पर सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने रिबन काट कर की। सदर अस्पताल में कुल तीन हजार डोज आवंटित किए गए थे जिसमें से 2900 डोज लेागों को लगे।
अभी भी सतर्कता जरूरी

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के बावजूद अभी भी कोविड के नियमों का पालन जरूरी है। मास्क और शारीरिक दूरी के नियम इसके प्राथमिक नियमों में से है। विभाग की मंशा है कि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकृत कर रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास किया जाय ताकि तीसरी लहर की संभावना ही न बनें, पर इसके लिए कोविड के नियमों को ध्यान में रखना ही होगा। वहीं 18 वर्ष से ऊपर के लोगों से मेरी अपील है कि वे कोविड का टीका जरूर लें। वहीं वैसे लाभार्थी जिन्होंने प्रथम खुराक के उपरांत 84 दिनों की अवधि पूरी कर ली है वे कोविड का दूसरा डोज अवश्य लें।