कोविड टीकाकरण महाअभियान,के तहत पूर्वी चंपारण मे हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण

  • झमाझम बारिश के बीच हुआ जिले में टीकाकरण
  • महाअभियान के तहत जिले में 840 सेशन साइट पर हुआ टीकाकरण

मोतिहारी , 18 सितंबर|

जिले में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में जिले ने पुनः कीर्तिमान स्थापित किया है। कोविड टीकाकरण महाअभियान में झमाझम बारिश के बीच जिले में 840 सेशन साइट पर कोविड19 टीकाकरण हुआ, कोविन पोर्टल के रिपोर्ट के अनुसार जिले में 225605 लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया। टीकाकरण को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मियों ने कई स्थानों पर  सुबह 6 बजे से ही टीकाकरण केन्द्र पहुँच कर कमान संभालने के साथ टीकाकरण में सहयोग करना शुरू कर दिया था। जिसका परिणाम रहा कि टीकाकरण में जिला बिहार में नम्बर 1 स्थान पर रहा।टीकाकरण के सम्बंध में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि 17 सितंबर को  कोविड-19 टीकाकरण में जिले के पोर्टल अनुसार रात 10 बजे के अपडेट अनुसार जिले को  333880 टिका प्राप्त था ,जिसमें 220878  लोगों का टीकाकरण किया गया है| जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व की तैयारियां की गई थी, जिससे अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों,शिक्षा विभाग ,जीविका आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग का योगदान काफी बेहतर रहा। जिसके कारण टीकाकरण में जिला का स्थान सम्मानजनक रहा।  

-महाअभियान में जिले भर में 840 सेशन साइट क्रियाशील रहें:

जिलाधिकारी ने बताया कि इस टीकाकरण महाभियान में 840 सेशन साइटों पर भारी बारिश के बीच टीकाकरण कराया गया।

उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए  भीड़भाड़ पर नियंत्रण करने व विधि-व्यवस्था में थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों का भी सहयोग मिला।

  • टीकाकरण में सेकेंड डोज़ पर रहा विशेष ध्यान केंद्रित:

जिलाधिकारी ने कहा जिन लोगों को पहले डोज़ का कोविड19 का टीकाकरण हो चुका था, वैसे लोगों को चिन्हित कर दूसरे चरण में निर्धारित समयानुसार दूसरे डोज़ का टीकाकरण कराया गया। क्योंकि सिर्फ एकबार टीका लेने से सुरक्षा सम्भव नहीं है। टीकाकरण के पूर्व अभियान चलाकर टीकाकरण रथ द्वारा लोगों को सेकेंड डोज़ के लिए जागरूक किया जा रहा था, जिसके कारण लोगों की अच्छी भागीदारी दिखी।

जागरूकता के साथ हुआ टीकाकरण :
जिलाधिकारी ने कहा जागरूकता द्वारा लोगों से सम्पर्क कर टीकाकरण की शुरुआत की गई। जिसमें कई लोगों के घरों , मोहल्लों में स्वास्थ्य कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रचार कर टीका के लोगों को समझाया गया, ताकि लोग कोविड 19 का टीका लगवा के खुद के साथ अपने परिवार समाज को सुरक्षित रख सकें। डीएम ने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों, व स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया गया। उन्होंने सभी टीम, पूर्व मुखिया,वर्तमान मुखिया ,जनप्रतिनिधियों, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ ,केयर इंडिया ,प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी, जीविका के डीपीएम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस कार्य के लिए  धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वंचित लोगों के लिए कोविड टीकाकरण जारी रहेगा। निर्धारित समयानुसार टीका ले कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें ।