

छपरा : कोरोना वायरस के संक्रमण पर जीत हासिल करने के लिए हमें खुद सावधानियां बरतनी होगी।कोरोना वायरस का संक्रमण हारे इसके लिए हमें लाॅक डाउन का पालन करना होगा।उक्त बातें सारण जिला परिषद की अध्यक्षा मीना अरुण ने जागरूकता अभियान चलाने के दौरान कही।रविवार को मढ़ौरा के सलिमापुर, अवारी आदि गावों में कोरोना को लेकर इस बार छठ पर्व अपने अपने घरों में ही समपन्न करने के लिए जागरूक की।अध्यक्षा मिना अरुण ने लाॅक डाउन का पालन बखूबी करने के लिए जनता को धन्यवाद ज्ञापन की।फिर भी मेरी सबों से अपील है कि आने वाले कुछ समय के लिए 14 अप्रैल तक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जागरूकता बनाये रखें।सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए आप सबो का सहयोग के लिये आह्वान करती हूं।इस दौरान अध्यक्षा मिना अरुण ने लोगों को मास्क का भी वितरण किया।




Recent Comments