सांसद ने की पहल : दरियापुर सलुइस गेट खुलने से जल जमाव से निजात पाने की जगी आस

छपरा: दरियापुर सलुइस गेट को मंगलवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों के देखरेख में खोली गयी।जिससे क्षेत्र के आधे दर्जन गावों में जल जमाव से निजात मिलेगी और दरियापुर प्रखंड मुख्यालय से लोगो का संपर्क रास्ता पुनः शुरू हो जाएगा।इसके लिये दरियापुर प्रखंड के मढ़क्करा, बजरहिया,सरैया मठिया, चिल्लावे, बजरमरुआ,बैजलपुर आदि दर्जनभर गांव के लोगो ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी से आसपास के क्षेत्रों के चवर में अत्यधिक जल जमाव से निजात पाने के लिए गुहार लगाई थी।सांसद के निर्देश पर भाजपा कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने अपने उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों के देखरेख सलुइस गेट खुलवाया।