पानापुर( सारण)रविवार को थानाक्षेत्र के मोरियां में आग लगने से झोपड़ीनुमा मकान जलकर राख हो गया।उसमें रखे साईकिल, कपड़ा, अनाज सहित हजारों रूपये मूल्य की संपति जल गई।मिली जानकारी के अनुसार भोरहाॅ पंचायत के मोरियां पश्चिम टोला निवासी सुरेश भगत की पुत्री सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी।इसी बीच तेज हवा की वजह से आग लग गया।खाना बना रही लड़की ने शोर मचाया लेकिन लोग जबतक दौड़ कर आते सबकुछ जलकर राख हो गया।