
कोरोना काल में जरूरतमंदो की मदद में आगे आया मस्तिचक आई हॉस्पिटल
दरियापुर।डेरनी थाना प्रभारी और आई अस्पताल मस्तिचक के प्रयास से लगातार जरूरतमंदो को राशन वितरण किया जाता रहा है।दस किलो चावल पांच किलो आटा दो किलो आलू एक किलो करुतेल दिया जा रहा है। शुक्रवार को थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी आँख अस्पताल मस्तिचक के अमित कुमार इनलोगो जरूरत मंदो को जब से महामारी हुआ।तब से डेरनी थाना प्रभारी जरूरत मंदो की मदद कर रहे है।जिस काम को जनप्रतिनिधि को करना चाहिए।जिसे लोग आशा कर अपना बहुमूल्य वोट देकर जिताते है।आज नजर नही आ रहे है ।ककरहट निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि मेरे छः पुत्री है।अगर थाना प्रभारी नही रहते है।तो इस घड़ी में हम लोगो का क्या होता।लगातर जरूरत मंदो को मदद करते कोई कभी नही सुना था।चारो तरफ एक ही चर्चा है।थाना प्रभारी जब से आए हैं ।अपने मानवता का परिचय देते रहे हैं।




Recent Comments