सारण :दहेज मुक्त समाज को ले बीडीओ ने दिलायी शपथ

लहलादपुर/ संवाददाता
दहेज मुक्त समाज व बाल विवाह रोकने को ले जनता बजार में रैली निकाली गयी। रैली ब्लॉक कैम्पस से निकली व मुख्य बजार होते हुये श्री ढोढ़नाथ हाइ स्कूल के ग्राउंड में पहुंच सभा में तब्दील हो गयी। बीडीओ राजाराम पासवान ने रैली में शामिल सभी लोगों व स्कूली छात्राओं को दहेज मुक्त समाज कि शपथ दिलायी। बीडीओ ने बताया कि 21 फरवरी को मानव शृंखला बनेगी जिसमे स्वेच्छा से सभी लोग शामिल हो सकते है। समाजिक बुराई के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में सभी को आगे आना होगा। रैली में प्रमुख अनिल कुमार सिंह, मुखिया राकेश कुमार साह, छोटेलाल यादव, दशरथ यादव, कपिलदेव साह, सभी स्कूलों के टीचर, पीडीएस दुकानदार, विकास मित्र व अन्य शामिल रहे। स्कूल ग्राउंड में छात्राओं ने दहेज मुक्त बिहार को ले रंगोली भी बनायी थी।




Recent Comments