वाराणसी,01 मई ,2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मण्डल के मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर सिगनल मेन्टेनर के पद पर कार्यरत श्री राम शरण ने अपने नियमित कार्यों के साथ साथ आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु चलाई जा रही गुड्स ट्रेनों के संरक्षित एवं निर्बाध संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । वैश्विक महामारी कोरोनॉ के कारण हुए लॉकडाउन अवधि में इनके द्वारा पिछले दस दिनों से लगातार गुड्स ट्रेनों का संरक्षित व अबाध संचालन को सुनिश्चित कराने हेतु खुरहट,मुहम्मदाबाद तथा सठियांव स्टेशनों पर पॉइंट्स की पैकिंग का कार्य इंजीनियरिंग कर्मचारियों के माध्यम से कराया जा रहा है । इन स्टेशनों को सिगनल विफलता रहित बनाने के लिए इनके द्वारा सभी सिगनलों, ट्रैक सर्किटों,बैटरियों, लोकेशन बॉक्सों,इलेक्ट्रिकल की ट्रांसफर एवं सिगनलिंग गेयरों का कुशल रख रखाव सुनिश्चित करते हुए रेल संरक्षा को मजबूत किया है । श्री राम शरण द्वारा इन विषम परिस्थितियों में समर्पण के साथ सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है जिसके लिये इन्हें कोरोनॉ वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया है ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

Input- अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी