सारण/डोरीगंज: थाना क्षेत्र के सिंगही गाँव के समीप एनएच 19 के बगल के एक बगीचे से स्थानीय पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि सुचना मिली की तीन अपराधी सिंगही गाँव के पास एनएच 19 के बगल के एक बगीचे मे बैठक किसी अपराध की योजना बना रहे है जिसके बाद थाने के एस आई लाली प्रसाद यादव , प्रेम कुमार तिवारी एवं एएसआई विरचन्द प्रकाश के साथ छापेमारी की गयी जिसमे तीनों अपराधी वैशाली जिले के गंगावृज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गाँव  निवासी आलोक कुमार , वैशाली जिले के गंगा वृज थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द गाँव निवासी राजकुमार एवं दरियापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी पंकज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया ।
तीनों अपराधियों के पास से एक एक देशी कट्टा एवं गोली बरामद की गयी है ।
तीनों को जेल भेज दिया गया ।