कुशीनगर: बालु पर लगी रोक से भुखमरी के कगार पर पंहुचे निषाद समाज के लोग 
सविता उपाध्याय
पडरौना 28 अप्रैल। प्रदेश मे भाजपा की योगी सरकार ने बालु खनन पर रोक लगाने के वजह से निषाद समुदाए के लोग भुखमरी के कगार पर है जबकी भाजपा सरकार सबका साथ सबका बिकास करने वादा कर अब सरकार बनते ही झुठ का ढिढोरा पीट रही है !
उक्त बाते निर्बल शोषित लोक कल्याण हमारा दल के प्रदेश अध्यछ राम सुभग चौहान ने एक प्रेस बिग्यप्ति के माधयम से कही !
श्री चौहान ने कहा की जनपद के छोटी ,बडी गण्डक नहरो के किनारे बसे मछुआ ,निषाद , केवट , मल्लाह से जुटे जातियो का गांव बसा है
इनके दृारा नदी से नाव के सहारे बालु की छनाई कर बालू कारोबारीयो से मिलने वाले पैसे से अपना रोजी रोटी चलाते थे !
लेकिन वही भाजपा सरकार के नई पट्टा निति के वजह से बालू पर लगी रोक के कारण नदी के किनारे बसे इन जातियो को भुखमरी के नौबत से गुजरना पड रहा है !
श्री चौहान आगे कहा है की बालू पर लगे रोक वजह से इनके सरकारी / गैर सरकारी भवनो के आलावे पुल , पुलिया , नाला ,नाली का बालु आभाव मे निर्माण नही होन के वजह से आज इनकी रोज की दहाडी भी मर गई है जिससे यह बेरोजगार हो गये है !




Recent Comments