भारतीय नव निर्माण महासघ का गठन – प्रेम सिंह भावण्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त 

भैरु सिंह राजपुरोहित
ब्यूरो चीफ – बीकानेर 
बालोतरा 
          संत श्री चिरंजीवी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय नव निर्माण महासघ के सानिध्य में एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें पर्यावरण रक्षा राष्ट्र सुरक्षा संस्था के राष्ट्रीय संयोजक प्रेम सिंह ने संस्था के भारतीय नव निर्माण महासघ में विलय की घोषणा करते हुए कहा की जब भारतीय नव निर्माण महासघ जैसा सनातन धर्म रक्षण संगठन कार्यरत हैं तो दूसरे संगठन की आवश्यकता नहीं इस लिए में अपने संगठन का विलय करता हु ।
    इस अवसर पर भारतीय नव निर्माण महासघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत श्री चिरंजीवी महाराज ने कहा कि संघ का उद्देश्य गौ सेवा, पर्यावरण रक्षण , सनातन धर्म रक्षा के साथ हिंदुत्व को एक सूत्र में पिरोना है और आज युवा समाज सेवी व्यक्तित्व के धनी प्रेम सिंह भावण्डा को भारतीय नव निर्माण महासघ का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष घोषित करता हु और मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रेम सिंह के नेतृत्व में संघ देश हित में आगे बढ़ेगा । 
     संत चिरंजीवी महाराज ने महासघ के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर डूंगर सिंह झाबरा , राष्ट्रीय महासचिव चन्द्र सिंह पुनायता को मनोनीत किया गया और विनय सिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष , हनुमंत तावड़े को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ,वेद प्रकाश को उत्तरप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष ,पन्ना राम राइका को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष,श्रीकांत को प्रदेश उपाध्यक्ष,तिर्लोक सिंह सरवड़ी को प्रदेश महा सचिव,दिनेश सिंह सिम्रखिया को प्रदेश सचिव,सोनल मोदी को गुजरात महिला प्रदेश अध्यक्ष , रूचि शर्मा को राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष , हरे क्रष्ण शर्मा को राष्ट्रीय प्रदेश प्रवक्ता, दिनेश गौड को नागौर जिला अध्यक्ष,नरेंद्र सिंह जेशलमेर का जिला अध्यक्ष ,सुरेश इंनाणिया को नागौर नगर अध्यक्ष ,सज्जन सिंह सिम्रखिया को पचपदरा तहसिल अध्यक्ष और विजय सिंह को राजस्थान प्रदेश सचिव घोषित कर सभी को सनातन धर्म रक्षण और महासघ के उद्देश्यों को आगे बढाने की जिमेवारी सुपुर्द की गई ।
    सभा में भारतीय नव निर्माण महासंघ के नव नियुक्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह भावण्डा ने सभी का आभार व्यक्त करते संत चिरंजीवी महाराज का स्वागत किया ।