बून्दी: मिनी गोवा बरधा बाँध से फोरलेन तक सड़क का कायालप 
किसानों को रोजगार व आवागमन मेँ मिलेगा लाभ
राजेश बिरला
बून्दी 28 अप्रैल। जी वी के द्वारा किये जा रहे फोरलेन एवं डामरीकरण के कार्य का शुभारम्भ कोटा नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमेन राजेश बिरला द्वारा भूमि पूजन एवं मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया।
भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ बून्दी जिला संयोजक अंचल राठौर एडवोकेट ने कार्यकारी एजेंसी निदेशक मनोज जखोटिया के अनुसार बताया की  फोरलेन से अल्फानगर बरधा बाँध सड़क रिपेयर एवं डामरीकरण के कार्य का शुभारम्भ नागरिक सहकारी बैंक के चैयरमेन राजेश बिरला द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक निदेशक राजेश बिरला ने कहा अल्फानगर बरधा बाँध मिनी गोवा के नाम से जाना जाता हे जहाँ से फोरलेन तक सड़क रिपेयर एवं डामरीकरण से क्षेत्र में आने वाले देशी विदेशी सैलानियो को बारिश के दिनों में आवागमन में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी बीच-बीच अखबारों में पढ़ने को मिलता था इस क्षेत्र के गाँव के युवाओं व किसानों को भी रोजगार के लिए तो विधार्थियों को शिक्षा अर्जित करने गाँवों से शहर की और जाना होता है इसमें सबसे बड़ी बाधा सड़क के क्षतिग्रस्त होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था अब सड़क के रिपेयर व डामरीकरण के कार्य का जल्द ही पूर्ण हो जावेगा जिससे आमजन को आवागमन में सुविधाएं रहेगी। जिस सड़क का कार्य शुभारम्भ किया गया है उस सड़क की लम्बाई लगभग 7 किलो मीटर करीब है। कार्यक्रम में जीवी के प्रमुख पी.वी. राव, अजय देव, महेश अजमेरा, सुरेश काबरा, के.पी. माहेश्वरी, सौभाग सिंह सोलंकी, रामरतन मालव, गोवर्धन माली, परमेश्वर चितोडा, रामलाल, राकेश आदि ग्रामीण उपस्थित थे।