सारण :डोरीगंज बाजार से दुकानदार की बाइक चोरी
#********************************#
डोरीगंज से दिग्विजय सिंह बब्लु की रिपोर्ट-:
डोरीगंज (सारण)
स्थानिय थाना क्षेत्र के डोरीगंज चौक से एक दुकानदार के बाइक चोरी का मामला प्रकाश मे आया है ।
घटना सोमबार देर शाम की बतायी जा रही है जब भैरोपुर निवासी प्रकाश रंजन डोरीगंज चौक के पास अपनी मेडिसिन स्टोर के सामने हीरो होण्डा पैसन प्रो मोटरसाइकिल लगाकर दुकान मे था कि अज्ञात चोरों द्वारा बाइक की चोरी कर ली गयी ।
इस संबंध मे प्रकाश रंजन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments