विधायक के खिलाफ पत्रकारों का विरोध : सौंपा ज्ञापन , कार्यवाही की मांग 

आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 28 अप्रैल। विधायक विजय बंसल द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ गलत  टिप्पणी के समाचार प्रकाशन के बाद मीडिया कर्मियों के खिलाफ अनर्गल एंव अपशब्द के विरोध में प्रेस क्लब भीलवाड़ा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप अपना विरोध दर्शाया । शुक्रवार को स्थानीय मुखर्जी पार्क में भीलवाड़ा के मीडिया से जुड़े तमाम मीडियाकर्मी एकत्रित हुए और जुलूस के मध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे । अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मीडिया कर्मियों को उनकी बात आगे पहुंचाने के लिए आश्वस्त किया । इस मोके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखपाल जाट ने विधायक बंसल को भीलवाड़ा आने की चेतावनी देते हुए कहा कि जो वह पत्रकारों के साथ करने की सोच रहे हैं ऐसा उनके साथ भीलवाड़ा में हो सकता है । मीडिया कर्मियों ने पत्रकार एकता जिंदाबाद एवं विजय बंसल हाय हाय कि जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यवाही की मांग की
ज्ञापन  के दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद तिवारी , महासचिव राजेश मैठाणी , कोषाध्यक्ष प्रकाश चपलोत , वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन जाशी , उपाध्यक्ष मधु जाजू , मनीष जैन , दिलशाद खान , अशोक शर्मा , रफीक पठान , धर्मेंद्र कोठारी , विजय शुक्ला , स्मिता शुक्ला , अनिल शर्मा , पंकज पोरवाल ,सोमदत्त त्रिपाठी ,ओम शर्मा , तोषी शर्मा , प्रेम उपाध्याय , विश्वनाथ पाराशर , अंकुर , चेतन ,सहित तमाम मीडिया कर्मी मौजूद रहे ।