सारण :विवाहिता का शव बरामद
लहलादपुर/ सारण
दंदासपुर के नवकी बाजार टोला में विवाहिता अर्चना देवी का शव पुलिस ने सोमवार कि देर रात बरामद कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया। विवाहिता कि हत्या गला दबा कि गयी है। गौरतलब है कि सोमवार को अर्चना के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला जनता बाजार पुलिस के पास दर्ज कराया था। प्राथमिकी में अर्चना के पिता ने उसके ससुर, सास, देवर व पति को नामजद किया था। प्राथमिकी के समय विवाहिता का शव नही मिला था जिससे मामला उलझ गया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया तो अभियुक्त दरवाजे पर शव छोड़ फरार हो गये। जनता बाजार थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कई गुत्थी सुलझ जायेगी।





Recent Comments