कुशीनगर परिभ्रमण के लिए रवाना हुवे रामाधार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी
एकमा
शनिवार को रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एकमा के सभी छात्र-छात्रा व अन्य कर्मी शैक्षणीक पारिभ्रमण हेतु महात्मा बुद्ध महापरिनिर्माण स्थल कुशीनगर- सारनाथ के लिये रवाना हुवे। इस दौरान कॉलेज के सचिव ई0 जय प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। रवाना करने के पूर्व उन्होंने छात्रों को संबोधन करते हुए कहा की यह परिभ्रमण छात्रों के शैक्षणीक उद्देश्यों की पूर्ति के साथ- साथ विभिन्न धर्मों संप्रदायों एवं संस्कृतियों को अवलोकन करने का मौका नजदीक से मिलेगा।

इसके फलस्वरूप छात्र समाज के अंदर भाईचारा , अमन चैन के साथ-साथ विभिन्न संप्रदायों के प्रति निष्ठा स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगे।
छात्रों के साथ कॉलेज के प्रधायपक इंद्रमणि तिवारी, महेंद्र प्रताप, अजीत सिंह, एस0 पी0 यादव, नागेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार सिंह इत्यादि भी शामिल थे।




Recent Comments