10 अप्रैल को सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे पीएम, बिहार को मिलेगा नया सौगात
#प्रशासनिक तैयारी शुरू …

रिपोर्ट / सन्नी भगत
पटना :देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को मोतिहारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। पीएम 10 अप्रैल को ही पटना हवाई अड्डे पर 10 बजे पहुंचेंगे और उसी दिन दोपहर 02.05 बजे नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी ने उच्चस्तरीय बैठक की।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात को एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने निर्देश दिया। प्रधानमंत्री के लिए कारकेड की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी को विशेष रूप से कहा गया। जिलाधिकारी ने बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को प्रधानमंत्री के लिए आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए चिकित्सकों की पूरी टीम आकस्मिक दवाओं के साथ रखने को कहा है।

सिविल सर्जन एवं फूड इंस्पेक्टर को प्रधानमंत्री को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थो की जांच का जिम्मा दिया गया। एयरपोर्ट के अंदर जाने वाले अतिविशिष्ट व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रवेश के लिए पहचान पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। नगर पुलिस मध्य सभी का पहचान पत्र निर्गत करेंगे। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था को प्रधानमंत्री के साथ आए वरीय पदाधिकारियों को सड़क मार्ग से मोतिहारी भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया है।




Recent Comments