
कुव्यवस्था से नाराज पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का सारण के खैरा में आयोजित चुनावी कार्यक्रम का कवरेज छोड़ा
संजय कुमार पांडेय/छपरा: सारण जिला के छपरा संसदीय क्षेत्र के खैड़ा थाना के खैरा भट्टी पर एनडीए सह भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप के पक्ष में चुनावी सभा में कुव्यवस्था से नाराज पत्रकारो ने कार्यक्रम का कवरेज छोर दिया । ये वाकया सोमबार को नीतीश कुमार की सभा में पत्रकारों के साथ कुछ पुलिसकर्मियो के व्यवहार को लेकर सवाल खरा हुँआ औऱ सभा स्थल पर जिले मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय से विभिन्न बैनर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मीयों ने न्यूज कवरेज छोड़ दिया । जिसके बाद कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थिति को संभालने कि कोशिश की गयी । लेकिन पत्रकारों का समूह नहीं माना औऱ मुख्यमंत्री भाषण देते रहे लेकिन पत्रकार दीर्घा में कोई नहीं रहा । बताया जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री के आने से करीब 40 मिनट पहले सभी मीडियाकर्मी सभास्थल पर पहुँच गए थे। सभा स्थल के पास मिसियकर्मियो के लिए कोई स्थान सुरक्षित नही किया गया था।यही से मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार सुरक्षा कर्मियों ने करना शुरू कर दिया।ये सुरक्षा कर्मी कहना शुरू किए आप सभी दर्शक दीर्घा में आगे जा कर खड़े हो जाइए ।डी एरिया में किसी को प्रवेश नही दिया जाएगा।जिस स्थान पर मीडिया कर्मियों को जगह दिया जा रहा था वहाँ चिलचिलाती धूप थी फिर भी मीडिया कर्मियों को यह कहते हुए धूम में धक्का दिया गया और बोला गया कि जब मुख्यमंत्री आ जाएंगे तो इलेक्ट्रॉनिक वालो को एक एक कर डी एरिया में आने दिया जाएगा । प्रिंट वाले वही से अपना बात सुन कर न्यूज लिख देंगे।करीब 40 मिनट तक सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया कर्मियों को धूप में ही रोके रखा।इसके बात नीतीश कुमार का हेलीकाप्टर दिखाई दिया।मीडिया कर्मी फोटो लेने के लिए आगे बढ़े लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार जारी रखा।कभी कभी तो सुरक्षाकर्मी मीडिया कर्मियों को धक्का दे देते थे।ये सभी घटनाए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सारण के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूढी के सामने घटित हो रही थी।लेकिन ये वाकया से सभी नेता अनभिज्ञ रहे ।इस मौके पर पत्रकारों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रमुख जिला रिपोर्टर औऱ दैनिक अखबार के सभी प्रखंड रिपोर्टर के अलावे वेब पत्रकार भी लगभग एक दर्जन उपस्थित थे।

इस घटना की जानकारी होने पर एन.यू.जे.आई. सारण के महासचिव राकेश कुमार सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की हैं औऱ कहा की इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हो , इसके लिए सख़्त कदम उठाया जाना चाहिए । वहीं वेब पत्रकारो के संगठन डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय महासचिव अमित कुमार रंजन ने भी कहा कि इस तरह भीड़ का हिस्सा मान पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।




Recent Comments