राष्ट्रीय वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग के साथ मिलकर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने किया पौधारोपण

छपरा : दिनांक 06/07/2018 :
राष्ट्रीय सेवा योजना* के स्वयंसेवकों ने प्रो•हरिश्चंद्र समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व मे तथा प्रो •हरिकेश सिंह कुलपति जेपीयू छपरा के अध्यक्षता मे पौधारोपण का कार्य किया। विदित हो कि 1जुलाई से 7 जुलाई तक राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत वन महोत्सव मनाया जाता है। प्रंमडलीय वन पदाधिकारी लक्ष्येन्द्र पंडित ने इस अवसर पर स्वयं उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया ।इस अवसर पर रोटरी क्लब के तरफ से गवर्नर प्रो•राकेश प्रसाद ,प्रो•मदृशरण,रोटरी से उच्च पदाधिकारी प्रो•कन्हैया वमा,दीप्ति सहाय,प्रो•सरोज वमा,डीन सोशल साईंस,प्रो •ए के झा प्रतिकुलपति,डाॅ पूनम सिंह,प्रो•उषा वमा,तथा ईनरवील छपरा राष्ट्रीय वन महोत्सव मे बढचढ कर हिस्सा लिए वे निम्नवत है-आलोक गुप्ता,मंकेशर पंडित,सन्नी सुमन ,अरूण शमशाद , ममता, संध्या, प्रिया सागर, निधि ,निभा, श्राधांजलि, प्रियंका ,तथा वही जे पी एम महाविद्यालय कि कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी उपस्थित थी। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब एवं ईनरवील के सम्मानित सदस्य तथा रासेयो के स्वयंसेवको समाज में पौधारोपण तथा समाज के उत्थान से संबंधित बहुत सारे कार्य कर रहे हैं ।जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं कुलपति महोदय ने एनएसएस समन्वयक तथा उन सबको को जो समर इंटर्नशिप का कार्य कर रहे हैं से कहा कि आप लोग रोटरी क्लब के सम्मानित सदस्यों के साथ संयुक्त रुप से समर इंटर्नशिप का कार्यक्रम चलाएं रोटरी क्लब के वरिष्ठ सम्मानित पदाधिकारी श्री मृदुल सरन अपने वक्तव्य में प्रोफेसर हरिकेश सिंह भूरी भूरी प्रशंसा की संयुक्त बैठक में धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर दीप्ति सहाय ने किया।




Recent Comments