औलिया बाबा दरगाह शरीफ पर हर्ष उल्लास के साथ जुलस व चादर पोशी

परसा-नगर पंचायत परसा बाजार के परसा हाई स्कूल के समीप औलिया बाबा दरगाह शरीफ पर पूर्व वार्ड पार्षद मो करमुल्लाह के नेतृत्व में हर्ष उल्लास के साथ जुलस व चादर पोशी किया गया।जहाँ चादर के साथ सैकड़ो की संख्या चेतन परसा जामा मस्जिद से हाई स्कूल चौक दरोगा राय चौक परसा बाजार खलीफा चौक होते हुए पुनः हाई स्कूल चौक होते हुए औलिया बाबा दरगाह शरीफ पर चादर पोशी किया गया।जुलस में सैकड़ो की संख्या में हिन्दू मुस्लिम ने एकता का प्रचय देते हुए इस्लामी झंडे के साथ साथ भारतीय तिरंगे झंडे जुलस में लहराते नजर आए तथा जुलस में बैंड बाजे तस्सा घोड़े के साथ चेतन परसा जामा मस्जिद से निकाला गया। जुलस में शामिल स्थानीय थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह कार्यक्रम के अध्यक्ष मो करमुल्लाह सचिव विश्वकर्मा दास मोहम्मद सलीम अंसारी अख्तर अली सोनू कुमार सिंह मोहम्मद युसुफ मौलाना रमजान अली मनोज दास मो.वकील जयराम दास मौलाना गुलाम मोहम्मद सलाउद्दीन मो कलीम मुकेश कुमार सिंह मो फिरोज डलडा मिस्त्री जमालुदीन अफजल हुसैन मो असलम मो नुरहोदा मो कुदुस मो सहमुद इत्यादि शामिल थे।