
दरियापुर (सारण)। रविवार को प्रखंड के टरवा गांव के पंचायत भवन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी। पूर्व शिक्षक चन्देशवर प्रसाद की अध्यक्षता में अयोजित कार्यक्रम में मोदी सरकार के कार्यकाल के कार्यों का पत्रक वितरण भी हुआ। जिसमें परसा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस प्रकार से कॅरोना जैसी महामारी में बहुत सारी योजना उपयोगी साबित हो रही है जैसे नवंबर माह तक का रासन फ्री एवम उज्वला योजना में गैस फ्री जनधन योजना में बैंक खाते में पैसा महिलाओं का सम्मान आदि कार्य सरहानीय हैं। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि गणेश शर्मा, रणधीर सिंह,बृजकिशोर राम, मनोज साह,विवेक साह, सुरेंद्र साह, विकास साह,नागेंद्र साह, लगन साह श्याम बाबू साह सुभाष साह भरत साह मिश्रीलाल साह सुमंत बाबा अनमोल कुमार सनी सिंह आदि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments