उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पातेपुर प्रखंड में लोकसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

पातेपुर-उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पातेपुर प्रखंड में लोकसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान सोमवार को प्रसासनिक सुरक्षा व्यबस्था के बीच शांतिप्रिय ढंग से संपन्न हो गया. जहां मतदाताओं ने इस लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ कर मतदान किए.भागीदारी बढ़ाने के चुनाव आयोग के प्रयासों पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में 60.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया.मतदाताओ अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ जुटने लगी थी.वही महिला मतदाता में भी भारी उत्साह देखा गया।उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के पातेपुर प्रखंड में चयनित 270 बुथों पर मतदाताओं की सुबह से भीड़ जुटने लगी थी।हलाकिं दो बूथ पर इवीएम मशीन में गड़बड़ी के कारण मतदान दो घण्टे विलंभ से शुरू हुई।सिमरवाड़ा पंचायत के उर्दू प्राथमिक विद्यालय,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमड़वारा,टेकनाड़ी पंचायत,सामुदायिक भवन मालपुर,महथी समेत अन्य बुथों पर तपती इस भीषण गर्मी के बाबजूद 90 साल के बुजुर्गों में मतदान करने का जुनून सवार दिखा.कड़ी धूप होने के बाबजूद सभी बूथों ओर मतदाताओं की भीड़ जुटी रही.हालांकि बूथ संख्या 141 पर ईवीएम मशीन में खराबी को लेकर दो घण्टे बाद वोटिंग शुरू हुई।इस दौरान डीएम राजेश रौशन,एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो,महुआ एसडीओ ऋची पांडेय,मुंद्रिका प्रसाद डीसीएलआर कुमार रविन्द्र,वीडियो डॉ संदीप कुमार, सीओ चन्द्रशेखर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया.नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बाबजुद किसी भी जगह से अप्रिय घटना होने की सूचना नही है।इधर मालपुर पंचायत के सामुदायिक भवन पर वोट देने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गया जिसमें एक पक्ष के ब्रजेश महतो को गुस्साए भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी.जहां सुरक्षा बलों एक्टिव होने के बजह से स्थिति सामान्य हो गया.