ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत
गोपालगंज:— जिले के नगर थाने के मोजे गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव के मैनुद्दीन अंसारी की 5 वर्षीय पुत्री जरीना गांव में आई एक बारात देखकर लौट रही थी।अपने घर पहुंचने में कुछ ही दूरी तय करी थी कि एक बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वही चालक को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी तभी कुछ लोगों ने उसे बचा लिया।




Recent Comments