
सारण/परसा: परसा प्रखंड के बलिगांव गंडक नदी में डूबने से 16 बर्षीय किशोरी की मौत हो गई।तथा दादा डूबने से बच गया।मृतक किशोरी वीरेंद्र राय की पुत्री गुड़िया कुमारी बताई जाती है।बताया जाता है कि दादा और पोती दोनों सब्जी तोड़ने खेत में जा रहे थे।पैड़ फिसलने से किशोरी डूबने लगी पोती को बचाने के प्रयास में दादा भी डूबने के कगार पर थे।संयोग वाश आस पास खड़े लोगो द्वारा दादा को बचा लिया गया लेकिन पोती डूब गई। भाजपा नेता राकेश सिंह राजद नेता महेश राय जाप नेता शैलेन्द्र राय पहुँच घटना की जनकारी लिया।भाजपा नेता राकेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना सीओ तथा डीएम को दिया।तथा एसडीआरएफ के द्वारा शव बरामद करने की मांग करने की बात कही।घंटो देर बाद पहुँची एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से शव बरामद करने की प्रयास जारी है।वही जाप नेता शैलेन्द्र राय ने कहा कि शव बरामद के लिए पदाधिकारी को जनकारी देने और शव बरामद के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग करने तथा स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से नाव और एनडीआरएफ के टीम के साथ शव बरामद कार्य मे जुटने की बातें कही।समाचार सम्प्रेषण तक शव बरामद नही हुआ था।




Recent Comments