
सारण/परसा-बाजार के दो दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा दुकान कि शॉटर तोड़ चोरी करने में सफल रहा।परसा निबंधन कार्यालय परिसर में स्तिथ पुष्पा मेडिकल तथा दरोगा राय पुस्तकालय के समीप अगसत्या मार्ट रेडीमेट कपड़ा दुकान को चोरों ने टारगेट कर बुधवार की रात्रि में चोरी की घटना को बारदात देकर नगद समेत हजारों रुपये की समान की चोरी भागने में सफल रहा।चोरी की घटना की खबर पर थानाध्यक्ष राम सेवक राउत पहुँच घटना की जनकारी लिया।घटना के उपरांत दावा दुकानदार राम अयोध्या साह तथा मनीष कुमार के साथ दर्जनो दुकानदार ने बाजार में भ्रमण कर दुकान बंद कर बिरोध करने के लिए अपील किया।स्थानीय दावा ब्यवसाय संघ अध्यक्ष प्रभु कुँअर के नेतृत्व में अर्जुन सिंह डॉ सुनील कुमार अशोक कुमार चैन आदि समेत दर्जनों दुकानदारो ने थाना पहुँच थानाध्यक्ष से मुलाकात कर रात्रि में सुरक्षा ब्यवस्था उपलब्ध कराने तथा चोर की गिरफ्तारी की मांग किया गया।थानाध्यक्ष द्वारा पूर्ण रूप से सुरक्षा ब्यवस्था देने की आश्वसन दिया।




Recent Comments