अमनौर(सारण)।बाइक की ठोकर लगने से हुई वृद्ध महिला की मौत के मामले में बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया आरोपी बाइक चालक दरियापुर थाना क्षेत्र के बरुआ खुशहालपुर गांव निवासी सर्फुदुन का पुत्र अल्लाउद्दीन अंसारी बताया गया है. मालूम हो कि शुक्रवार की रात को स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य मार्ग अमनौर अगुआन के पास बाइक की ठोकर लगने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे उपचार के लिए पीएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था. मृतक महिला रधुनाथ शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी बतायी गयी थी. जहां मृतक के पुत्र अनिल शर्मा ने बाइक चालक के खिलाफ मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया था. जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक के साथ आरोपी चालक को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया.