दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के दक्षिण टोला गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में 9 लोग घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस‌ के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर 6 को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों में दक्षिण टोला गांव निवासी राहुल कुमार, सत्येंद्र राय और विकास कुमार,विक्कू कुमार, छविला राय, अशोक राय, शम्भू राय, रंजन कुमार राय, मिन्टू यादव घायल हो गए। घटना के बारे में बताया गया कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों ने बताया कि पहले भी जमीन को लेकर विवाद हुआ है और मारपीट हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।