बहू ने सास पर पति के अपहरण की दर्ज कराई प्राथमिकी
तरैया(03.04.2019)
थाना क्षेत्र के हरदासचक गाँव में बहु ने पति के अपहरण की प्राथमिकी अपने सास पर दर्ज कराई है।पिड़ित मदीना बेगम उर्फ मुन्नी देवी ने इस संबंध में अपनी सास उर्मिला देवी को अभियुक्त बनाया है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह स्वेच्छा से उदय कुमार सिंह के साथ 24 सितम्बर 2018 को शादी कर चुकी है।और शादी के बाद अपनी पति के साथ वैवाहिक जीवन व्यतित करती आ रही हूँ।इसी बीच उसकी सास उर्मिला देवी ने साजिस करके उसका 90 हजार रुपया और आभूषण हड़प लिया एवं गाय के बछड़े को भी मारकर हत्या कर दिया।तथा उसके पति का अपहरण कर घर से गायब कर दिया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अनुसंधान किया जा रहा है।




Recent Comments