कार्यपालक सहायक की मौत से पसरा मातम

परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : प्रखंड तितिरा टोले बंगरा गांव में बुधवार की सुबह कार्यपालक सहायक की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। मंगलवार की रात्रि करीब आठ बजे बाथरूम गए उसी में बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए सिवान एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर मैरवा बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्वजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शोक व्यक्त करने वालों में देवरिया के जिला अंकेक्षण पदाधिकारी रवि सिंह, मैरवा के जेई रीना गुप्ता,प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, पूर्व मुखिया रामेश्वर राय,मुखिया ओमप्रकाश, कलिंद्र सिंह, राजीव उर्फ पिंकू राय, संजय सिंह, डॉ. विजय सिंह, भाजपा नेता जीतेश सिंह,सरोज सिंह राणा, अनिल राय, कार्यपालक सहायक क्रमशः प्रमोद शर्मा,अंगद मिश्रा, रत्नेश तिवारी, महेश शर्मा, रीतेश कुमार, अरुण,नसीम, वरुण, पूर्व जिला पार्षद सुजीत कुशवाहा, दया चौबे, सरपंच चुन्नू सिंह, अरुण तिवारी आदि शामिल हैं।