कस्तूरबा आवसीय विद्यालय में नामांकन को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ डॉ. दीपक कुमार की अध्यक्षता में मुखिया, पंचायत सचिव व विकास मित्र की बैठक हुई। बैठक में सहुली स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति न्यूनतम होने से खेद व्यक्त करते हुए नामांकन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर वार्डेन, एचएम चंद्रशेखर प्रसाद, मुखिया राजेश ठाकुर, सोहन राम, मुखिया प्रतिनिधि हामिद रजा उर्फ डब्लू खान, छोटेलाल साह, पंचायत सचिव शत्रुघ्न सिंह, रामेश्वर साह, अवधेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
——–