जदयू नेता राजेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म मेंं जुटे कई वरीय नेता, सभी ने कहा राजेंद्र सिंह थे समर्पित कार्यकर्ता
मढ़ौरा (सारण):
जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिवंगत राजेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म मेंं राजनीतिक दलों के नेता , बुद्धिजीवियों और सैकड़ो ग्रामीणों ने पहुंच उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और श्रधांजलि अर्पित की। मढ़ौरा नगर के धेनुकी स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री स्रवण कुमार, जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मुख्य पार्षद ललन राय, जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू , पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह, वरीय नेता वैधनाथ सिंह विकल, भाजपा नगेन्द्र राय, मुन्ना लाल गुप्ता,सुदीस राय, रंजीत सिंह सहित दर्जनों लोगो ने दिवंगत राजेन्द्र सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की और श्रधांजलि दी। श्राध कार्यकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी शामिल होना था लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक रद्द होने से पहुंचे जदयू नेताओं की टोली मेंं थोड़ी मायूसी रही I लेकिन मुख्यमंत्री के बाद मेंं आने का संकेत दिया है जिससे वे आशान्वित भी थे। स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र गामा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से उनकी सुबह में बात हुई थी I अचानक उनके ससुर के निधन के कारण कार्यक्रम मढ़ौरा आने का कार्यक्रम रद्द हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री ने जल्दी मढ़ौरा आने का आश्वासन दिया है। जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजेंद्र सिंह एक समर्पित कार्यकर्त्ता थे। उनके समर्पण के कारण ही मुख्यमंत्री उनसे प्रभावित रहे थे और मुख्यमंत्री की निकटता उन्हें प्राप्त थी। यह एक बड़ी बात है की एक कार्यकर्त्ता के श्राद्ध-संस्कार मेंं मुख्यमंत्री शामिल होने आ रहे थे। लेकिन विशेष कारणों से कार्यक्रम रद्द हो गया।
ロमंत्री श्रवण कुमार ने राजेंद्र सिंह की याद में लगाया वृक्ष-
दोपहर बाद पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री सरवन कुमार दिवंगत राजेंद्र सिंह कों जदयू का एक सच्चा सिपाही बताया I कहा कि राजेंद्र सिंह जैसे कार्यकर्ता के कारण कोई पार्टी आगे जाती है I राजेंद्र सिंह शुरू से पार्टी के लिए कर्तव्यनिष्ठ रहे और पार्टी के निर्देशों का पालन करते रहे I उनका व्यक्तिगत जुड़ाव राजेन्द्र सिंह से था ऐसे में उनका नहीं होना उनके और पार्टी दोनों के लिए याक बड़ी कमी है I मंत्री ने दिवंगत राजेन्द्र सिंह की याद में उनके आवास परिसर में एक फलदार वृक्ष लगाया और इस वृक्ष से राजेन्द्र बाबु सभी के बीच बने रहेंगे I बाद में मंत्री राजेंद्र सिंह के पुत्र प्रखंड जदयू अध्यक्ष गामा सिंह के साथ उनके सभी परिजनों से पारिवारिक मुलाकात किया और उनकी बात सुनी I मढ़ौरा से निकलते समय मंत्री सरवन कुमार शिल्हौरी मंदिर भी गए और शिलनिधि मंदिर में भगवन शिव की पूजा की और वापस पटना लौट गए I
ロकार्यक्रम स्थगित होने की सुचना प्राप्त होते ही अधिकारी और पुलिस लगे लौटने –
सुबह से ही मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमा सक्रीय था I नगर के कई स्थानों पर पुलिस बैरिकेटिंग कर मुस्तैद थी I डीएम एसपी के साथ सभी अधिकारी लगातार सक्रीय थे I मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सड़क मार्ग से था इसको लेकर पुलिस बल चारों तरफ तैनात कर दिए गये थे I लेकिन दस बजे से पहले ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के स्थगित होने की सुचना आ गई I सूचना मिलते ही मुख्य सड़क से पुलिस बल वापस हटने लगी वही सभी प्रशासनिक अधिकारी वापस लौटने लगे I
ロसाभार : संजीव कुमार /दैनिक भास्कर , मढ़ौरा
ロसाभार : संजीव कुमार /दैनिक भास्कर , मढ़ौरा




Recent Comments