कार्यक्रम आयोजित कर मनरेगा मजदुरो के बीच परिचय प्रमाण पत्र वितरित किया गया

मशरक (सारण)मशरक प्रखंड के दुरगौली पंचायत में मनरेगा मजदूर विकास संगठन के द्वारा दुरगौली पंचायत के वार्ड नंबर- 10 में एक कार्यक्रम आयोजित कर मनरेगा मजदुरो के बीच परिचय प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शिक्षा कार्यक्रम के तहत औधोगिक प्रशिक्षण केन्द्र पर मनरेगा विकास संगठन के द्वारा मनरेगा मजदूर को परिचय प्रमाण पत्र एवं एक वर्ष के लिए एक लाख का इंश्योरेंस पत्र लाभुकों के बीच वितरण किया गया। मजदूर संगठन के प्रखंड प्रभारी राजेश कुमार साह के अध्यक्षता में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। पंचायत के प्रभारी राजकपुर राम, निरजेंदू गोस्वामी, दिलीप साह, जितु कुमार राय, राजकुमारी देवी, लालती देवी, जितेन्द्र कुमार, दीपनारायण प्रसाद, सकलदेव राम, फिरोज राम आदि मौजूद थे।