दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब आधे दर्जन लोगों घायल
मशरक (सारण )मशरक दक्षिण टोला में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में करीब आधे दर्जन लोगों के घायल हो जाने का समाचार है। घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चार घायलों की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पतालरेफरकर दिया। घायलों में अजय कुमार राय 36, बिजय राय- 50, कृष्णा राय- 45, अनिल राय 40, कन्हैया राय- 50 एवं रामप्रवेश राय- 42 का नाम सामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




Recent Comments