
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विदाई सहित सम्मान समारोह का आयोजन
मशरक (सारण) मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवार को विदाई सहित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कर्मी रमणिका के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. एआर अंसारी, एवं टेक्नेशियन रामउदय ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर फुलमाला पहना एवं अंग वस्त्र दे सम्मानित किया गया। तथा नये प्रभारी डाॅ. अनंत नारायण कश्यप को भी फुलमाला पहना कर स्वागत किया गया। समारोह में सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, डाॅ. चन्द्रशेखर सिंह, डाॅ. राजीव रंजन, डाॅ. ज्योतिशरण, डाॅ. कविता सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज राजा, अकाउंटेट जयनारायण, अमीत कुमार, रूपेश तिवारी, राजेन्द्र सिंह, प्रियांशु कुमार, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति रही। सीओ ललित कुमार सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। वे जीवन पर्यन्त पीड़ित मानवता की सेवा में लगे रहते हैं। बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रभारी डाॅ. अंसारी एक कुशल व अनुभवी चिकित्सक होने के साथ ही अपने कार्य के प्रति हमेशा शजग रहे है। बीडीओ ने कहा कि प्रभारी डॉ. ए आर अंसारी सरकारी सेवा से मुक्त हुए हैं और आज से एक नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने कहा कि चिकित्सा ही एक ऐसा सेवा है, जो शुरू से अंत तक चिकित्सक को कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। उन्हे कभी आराम या विश्राम नहीं मिलता है। समारोह में काफी संख्या में चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद थे।




Recent Comments