तरैया(सारण) : चंचलिया दियारा क्षेत्र स्थित गण्डकी नदी के तट पर प्रति बर्ष कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाला सुथनिया मेला मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन हो गया। मेले में प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रो से आये हजारो लोगो ने गंगा में डुबकी लगायी और दानपूर्ण कर उबले हुए सुथनी का भोग लगाया। मेला दियरा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आता है इसलिए प्रसासन की पैनी नजर भी इस मेले पर थी।पुलिस टीम के साथ बीडीओ राकेश कुमार मेले की निगरानी कर रहे थे। मेले में फर्नीचर सामग्री जैसे चौकी, पलग ,कुर्सी ,टेबल आदि की खूब बिक्री हुई। ऐसा मान्यता है की द्वापर युग में श्री राम चंद्र बनवास अवधी में सीता की खोज में जाते समय अपने भाई लक्षमण के साथ कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस तट पर स्नान किये थे तब से इस तट पर लोग स्नान करते है ।जिस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष भव्य मेला लगता है।