दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
।मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पिडा़री गांव से सटे दोन नहर से करीब सौ मिटर दुरी पर स्थित एक किसान के गन्ने के खेत में सोमवार की देर संध्या को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है।पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा है।बताया जाता है की वस्ठा निवासी अमरनथ प्रसाद के गन्ने के खेत में सोमवार की संध्या गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए पहुंची थी।दोन कैनाल के निकट इस खेत से बदबू आने पर महिलाएं अंदर पहुंची तो एक महिला की लाश दिखाई दी।घबराई महिलाएं गांव पहुंची और ग्रामीणों को शव पड़ा होने की सूचना दी।गन्ने के खेत में महिला की लाश मिलने की सूचना आननफानन में मैनाटांड़ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव के मुंह और नाक से खून निकल हुवा था।शव के गले में रस्सी का निशान था।मृतक हरे रंग का सलवार सुट पहनी हुई था। थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने बताया कि शव को देखने से पता चलता है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।बहरहाल घटना के पीछे कारण जो हो लेकिन गन्ना के खेत में शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह के कयास लगाने भी शुरू कर दिए है।