गड़खा। प्रखण्ड के विश्वम्भरपुर स्थित कबीर मठ के अध्यक्षा सरिता देवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं।डीएम को दिए आवेदन में कहा है कि सारण जिला पदाधिकारी द्वारा चुनाव कराया गया था। जिसमें सरिता देवी को कबीर मठ विश्वभरपुर का अध्यक्षा चुना गया था। अध्यक्षा ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए सारण जिले के शासन प्रशासन की कुब्यवस्था को कारण बताया है। उन्होंने बताया है कि चुनाव तो हो गया मगर किसी भी तरह की जानकारी देने पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है। जिससे जान पर जोखीम बना रहता है।इसकी कापी सदर एसडीओ,अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं कार्मिक विभाग पटना के साथ ही अपने विभाग बिहार धार्मिक न्यास पर्षद पटना को पत्र भेजा गया है।