
मैरवा(सिवान)। बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा सारण जिले के मशरक में 23 जनवरी से 24जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका चैंपियनशिप हेतू आज हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकैडमी में सिवान जिला सब जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम की घोषणा कर दी गई। सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि सिवान जिले की बालिका टीम काफी सशक्त है और पदक की प्रबल दावेदार है। संजय पाठक ने बताया कि सिवान जिले की टीम को रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकैडमी में गहन प्रशिक्षण उपरांत टीम का चयन कर आज मशरक के लिए रवाना किया गया । इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम का गठन किया जाएगा जो गठित टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जाएगी ।फिर उस प्रतियोगिता से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय जूनियर टीम का गठन किया जाएगा। पाठक ने बताया कि कोविड महामारी में सारी खेल गतिविधियां बंद थी राज्य प्रतियोगिता को देखते हुए खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार राज्य की आठ प्रतिष्ठित टिम भाग ले रही हैं ।बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के निर्देशानुसार पूरे बिहार को चार जोन में बांटा गया था और 4 जोन में से प्रत्येक विजेता और उपविजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया गया है। ताकि इस राज्य प्रतियोगिता में कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकें। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी राधा कुमारी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की इंचार्ज सलमा खातून, कोच विवेक कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी गायत्री कुमारी उपस्थित थी ।घोषित टीम इस प्रकार है रूबी कुमारी,(कप्तान )गुल्ली कुमारी ,सोनाली कुमारी, निक्की कुमारी, निशा कुमारी ,सिंधु कुमारी, सिमरन परवीन, खुशबू कुमारी ,ज्योति कुमारी ,अंशु कुमारी ,काजल कुमारी एवं पायल कुमारी शामिल है ।सिवान टीम में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष इष्ट देव तिवारी, उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, संरक्षक आई एम ए सिवान के सचिव डॉ शरद चौधरी ,अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा ,वरीय चिकित्सक डॉक्टर रामा जी चौधरी ,डॉ अनिल सिंह ,डॉक्टर राम इकबाल प्रसाद गुप्ता ,डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉक्टर आरएन ओझा, हीमेश्वर ह्युमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता देवी सहित कई अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।




Recent Comments