
सफल प्रतिभागी को साइकिल देकर पुरस्कृत करते आयोजक मंडल के सदस्य
✍️दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण) : छात्रो के बीच शिक्षा के प्रति रूचि जागरूक करने के उदेशय से दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रखंड के मुजौना बजार पर शारदा इंग्लिस क्लासेज के तरफ से एक दिवसीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे सरपंच मदन मिश्रा ई इद्रजीत शर्मा तथा गणितज्ञ ई अभिषेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।क्यूज प्रतियोगिता में 85 छात्र छात्रो ने भाग लिया।प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान समेत सभी विषय से प्रश्न को शामिल किया गया था।प्रतियोगिता में सफल सभी छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।वही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को साईकिल प्रदान किया गया।कार्यक्रम में स्वराज कुमार राहुल कुमार राजेश कुमार डब्लू साह नगर पंचायत परसा पूर्व पार्षद करमुल्लाह दिलीप सिंह डब्लू साह मितल्लाल प्रसाद सुनील सिंह सुरेन्द्र सिंह राहुल सिंह सुधीर सिंह जोगेश्वर प्रसाद अखलेश तिवारी आदि शामिल थे।कार्यक्रम का आयोजन दीपक कुमार सिंह संचालन बिपिन भरद्वाज ने किया।




Recent Comments