छात्र के तालाब में डूबने से हुई मौत मामले में यूडी केस दर्ज

#परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा निवासी जयप्रकाश सिंह के
पुत्र सह इंटर का छात्र आशुतोष कुमार की मौत शनिवार को पोखरे में डूबने
से हो गई थी। इस मामले में मृतक के चाचा त्रिलोकी कुमार के बयान पर थाने
में यूडी केस दर्ज की गई है। बयान में कहा है किया है कि शनिवार को उनका
भतीजा आशुतोष कुमार किसी काम से वृत्ति टोला जा रहा था तभी उसका पैर फिसल
जाने के कारण वह तालाब में गिर गया और गहरे में पानी में डूबने से उसकी
मौत हो गई।