एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ गांव वाले सवर्ण हुये एकजुट, बैनर पर लिखा “हमसे वोट मांग हमे शर्मिंदा न करें”

छपरा (सारण) :अब एससी-एसटी एक्ट की खिलाफत की हवा अब बिहार के सारण जिले मेंं भी पहुंच चुकी हैं । मंगलवार को डुमरी अड्डा के तामाम गांव वालो ने मिलकर ये निर्णय लिया हैं कि जब तक कोई सरकार 2019 के चुनाव के पहले इस एससी-एसटी एक्ट और जातीगत आरक्षण मेंं संसोधन नही करती हैं तो गांव वाले अपने वोट नही देंगें। उक्त बातें मौके पर उपस्थित करनी सेना के बिहार के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने कहीं।

करनी सेना के सदर प्रखंड अध्यक्ष निशांत सिंह उर्फ़ टेम्पु सिंह, छपरा नगर अध्यक्ष विक्की सिंह सोलंकी, छपरा नगर महासचिव सोनू सिंह, धीरज कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विकाश कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह,अलोक कुमार सिंह, नितेश कुमार सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह,अमित कुमार सिंह, तीमन कुमार सिंह
समेत अन्य लोग भी मंगलवार की सुबह बैनर लगाने के क्रम में वहा उपास्थि थे।