तरैया का डिजिटल स्कूल बना उच्च विद्यालय परौना,डीपीओ व विधायक ने किया डिजटल वर्ग का शुभारंभ
तरैया(सारण):31.08.2018।
सारण उन्न्यन कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परौना बालक को डिजिटल स्कूल बनाया गया है।शुक्रवार को सारण डीपीओ दिलीप कुमार सिंह और विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने द्वीप प्रज्वलित कर डिजिटल क्लास का शुभारंभ किया।डीपीओ ने कहा कि डिजिटल क्लास से 100% नही बल्कि 500% गुणवत्ता का छात्रों में विकास होगा।बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और मानसिकता बढ़ेगी।जब बच्चों में उत्साह बढ़ेगा तो हमारा भी उत्साह बढ़ेगा।हमारे जिले का नाम रौशन होगा।इसबार बाका जिला के बाद सारण जिला का नाम आयेगा।विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने छात्रों से कहा कि आप अपने किताब का कोई भी पाठ यहाँ क्लिक करेंगे उसके बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ जायेगी।पाठ के किसी प्रश्न का उतर सामने आ जायेगा।गणित,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान आदि सभी विषयों के प्रश्न का उत्तर अब एक क्लिक में आपके सामने होगा।उक्त मौके पर एचएम सर्वजीत सिंह,लेखपाल राकेश कुमार,शिक्षक मनोज कुमार सिंह, भाजपा नेता शेखर सिंह,मुन्ना सिंह,मुखिया विजेंद्र मांझी,सरपंच ललन राम,शिक्षक जितेंद्र प्रसाद राणा, निशा देवी,मनोरंजन,श्रीनिवास सिंह,अनीस कुमार,समन्वयक अतुल कुमार व अन्य मौजूद थे।