
एसबीआई ने ऋण समाधान योजना के तहत आयोजित किया शिविर
#दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) -प्रखंड के चांदपुरा पंचायत सरकार भवन पर एसबीआई शाखा परसा द्वारा सोमबार को
ऋण समाधान योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन बैंक मुख्य प्रबंधक संजय कुमार किया गया।शिविर में उपस्तिथ किसानों को बैंक ऋण लोन जमा करने तथा नये लोन की स्वीकृत कराने सम्बंधित जनकारी दिया गया।शिविर में उप महाप्रबंधक नवल किशोर मिश्रा ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक द्वारा जो लोन किसानो को प्रदान किया जाता है।वह राशि किसानो की खता पर जमा राशि से ही स्वीकृत किया जाता है।श्री मिश्रा ने किसानो से अपील करते हुआ कहा कि बैंक की इस महत्वकाक्षी योजना के माध्यम अपनी लोन को चुकता कर नो डियुज का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की बातें कही।वही क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार पोदार फिल्ड ऑफिसर पुष्पा कुमारी ने किसानो से ऋण वसूली में सहयोग करने तथा इस योजना से लाभ उठाने के लिए किसानो को प्रेरित किया।शिविर में सीएसपी संचालक ललन सिंह जितेंद्र राय अरविन्द राय अशोक राय मनोकामना सिंह सरपंच मुन्सी राय गोरख राय साहेब राय अरुण राय विजय सिंह विनोद राय राम जित राय आदि सैकड़ो किसान उपस्तिथ थे।




Recent Comments