दैनिक खोज खबर/छपरा। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री अतुल स्तुति ने यातायात थाना कांड संख्या 214/ 25 में जप्त ट्रक का जांच प्रतिवेदन न्यायालय द्वारा बार-बार मांगने के बावजूद नहीं भेजने पर मोटर यान निरीक्षक पर शो कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। जप्त ट्रक के अधिवक्ता के द्वारा न्यायालय में बताया गया कि प्रतिवेदन नहीं आने के कारण उनका ट्रक जनता बाजार थाना में बर्बाद हो रहा है। न्यायालय द्वारा पूर्व में दो बार प्रतिवेदन की मांग की गई थी। परंतु उसका कोई जवाब मोटर यान निरीक्षक द्वारा न्यायालय में नहीं भेजा  गया था।।