एनएच-28 पर वाहन ने मारी ठोकर, महिला की मौत
#शुक्रवार देररात हुई दुर्घटना
#हेमंत कुमार राय /मांझा (गोपालगंज):
आए दिन तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से किसी न किसी की मौत होते रहती है। बता दे कि शुक्रवार की दे रात सड़क क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक महिला छवही गांव के सुदर्शन राम की पत्नी कुशमी देवी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि 10 बजे मांझा थाना क्षेत्र के छवही तक्की गांव के रहने वाले सुदर्सन राम की 55 वर्षीय पत्नी कुश्मी देवी एनएच 28 क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। आसपास के ग्रामीणोंं ने मांझा थाने में सूचना दिया। उक्त सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया।
गांव में शव पहुंचते ही छाया रहा मातम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव शव पहुचते ही गांव मातम छा गया। वही मांझा उपप्रमुख ब्रजभूषण यादव ने बताया की सुदर्शन राम की दो लड़कियां है। जिनकी वह शादी कर चुका है। वहीं सुदर्शन की तबियत हमेशा ही खराब ही रहती है। जिसका देखभाल उसकी पत्नी कुश्मी देवी करती थी। अब तो उसका देखभाल करने वाले को भी भगवान ने उससे दूर कर दिया।
चीख चीत्कार से मचा रहा गांव के कोहराम
परिजनों के चीख चीत्कार से गांव में पूरे दिन कोहराम मचा रहा। आये दिन कोई न कोई घटना वाहन से होते रहती है। जिसके लिए लोगों को सतर्कता बरतनी की जरूरत है।
कैसे बचें सड़क दुर्घटना से
किसी भी सड़क पर जाने से पहले अपने दोनों तरफ देख ले कि कोई भी वाहन आ रही है या नही।
दूसरी ओर अगर आप सड़क क्रॉस कर रहे है, तो पहले चारों तरफ देखे की कोई वाहन आ रही है या नही, अगर कोई वाहन आ रही है तो वाहन को चले जाने के बाद सड़क पार करें। अन्यथा आप सड़क दुर्घटना के सिकार आप भी हो सकते है।