Θ बेतिया -“मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दस दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी।

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजदेवड़ी स्थित संघ कार्यालय में जिला बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग संयोजक धंरंजन कुमार गुड्डू ने कहा कि अभाविप मतदाता जन जागरूकता अभियान चलाएगी।क्योंकि लोकसभा चुनाव और ज्यादा दूर नहीं है,ऐसे में अभाविप ने पूरे देश में नवीन मतदाता पंजीकरण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के माध्यम से 1फरवरी से 10 फरवरी तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूरे राष्ट्र में विभिन्न इकाइयों द्वारा मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।जिला संयोजक रोशन कुमार व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि पटेल ने कहा कि अभाविप जन जागरूकता अभियान शुरू करेगी ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान किया जा सके तथा इस व्यवस्था के माध्यम से सही प्रत्याशी का चयन हो सके।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यादव ,सुजीत मिश्रा व छात्र संघ अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य मकसद मतदाताओं को प्रोत्साहित कर शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करना है । क्योंकि वर्तमान समय में चुनाव में गिरता मतदान प्रतिशत चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग करता है। एक छात्र संगठन होने के नाते हम समाज में जागरूकता अभियान चलाकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान में अपनी सशक्त भूमिका निभाने हेतु प्रतिबंध है।मौके पर नगरमंत्री चन्दन सैनी, सहमंत्री सोनू यादव व रजनीश गिरी,मीडिया प्रभारी आरुष कुमार,साहेब कुमार,विशाल यादव,मनीष सर्राफ, विकाश गुप्ता,मनीष मिश्रा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।