एचएससी बैठक में स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा

पानापुर (सारण)गुरूवार को आँगनबाड़ी केंद्र भोरहाॅ कोड संख्या पर 85 पर एएनएम ने सेविकाओं के साथ एचएससी बैठक की।जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया ।एएनएम ने कहा कि गर्भवती व प्रसूति महिलाओं का सही देखरेख,संतुलित भोजन, उचित आराम,व्यसन से दूर रहना आदि उनके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है ।बच्चों को सही तरीके से स्तनपान कराना तथा समय से जरूरी टीके लगवाना ,प्रसव हमेशा स्वास्थ्य केंद्र में कराना,परिवार नियोजन के अलग-अलग तरीकों को अपना आदि पर चर्चा हुआ।एएनएम ने सेविकाओं से कहा कि इन बातों को जन जन तक पहुँचाकर जन जागरूकता की लानी होगी।बैठक में राजकुमारी देवी, राजकुमारी, ललिता कुमारी,मंजू कुमारी सहित सभी सेविका उपस्थित थीं ।