मशरक में घोघाड़ी नदी में डूबी बच्ची का शव 18 घंटे बाद मिला
मशरक (सारण): मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में घोघारी नदी से 18 घंटे बाद 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। गुरूवार की सुबह होते ही गोताखोड़ नदी किनारे पहुँचे तब तक परोस के मल्लाहो के साथ खोज बीना शुरू हुआ। मशरक सीओ ने पानापुर से भी गोताखोड़ को बुलवाया। इसी बीच 7 वर्षीय शिवानी कुमारी का शव घोघारी नदी के पानी में शिवानी के पिता ने खोज निकाला। शव के बाहर निकलते ही परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीन हो गया। छठ घाट पर बच्चों के साथ खेलने के दौरान एक बच्ची घोघारी नदी में डूब गई थी। ग्रामीणों एंव गोताखोर द्वारा शव की खोज- बीन देर शाम तक चली, लेकिन शव नहीं मिला। आज सुबह से ही ग्रामीणों एवं मशरक सीओ द्वारा बुलाए गए गोताखोरो के द्वारा खोज- बीन के दौरान बच्ची के पिता ने ही बच्ची का शव पानी के नीचले तह से खोज निकाला। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह, थाना के दारोगा बीके सिंह, जमादार श्यामबिहारी पाण्डेय दल बल के साथ मौजूद रहे। सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सरकार आपदा विभाग द्वारा मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये सहायता राशि दिया जाएगा। घोघारी नदी में डुबी बच्ची मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव निवासी अजय सिंह की 7 साल की पुत्री शिवानी कुमारी है। जो चरिहारा छठ घाट पर बच्चों के साथ खेलने के दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर कर डूब गई थी। वहीं शव मिलने के बाद घोघारी नदी में डुबी 7 वर्षीय शिवानी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव मिलने की खबर को सुनते ही गांव के लोगो की मृतिका के परिजनो का ढाढ़स बनाने के लिए लोगो की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई।
【◆न्यूज इनपुट-रोहित कश्यप/मशरक】




Recent Comments