एक्शन मोड में दिख रहे है विभूतिपुर थानाध्यक्ष,क्षेत्र में लगातार चला रहे हैं सघन वाहन चेकिंग अभियान

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : एक्शन मोड में दिख रहे हैं विभूतिपुर थाना अध्यक्ष,थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के नेतृत्व में विभूतिपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई जगह पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस अभियान के तहत बिना हेलमेट,जूता,ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाए जाने पर जुर्माना की राशि वसूल किया।लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के नेतृत्व में विभूतिपुर पुलिस लगातार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।विभूतिपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल व उसके सवार की तलाशी लेने के साथ ही कागजात की जांच की।इस दौरान दो पहिया वाहनों की डिक्की व हेलमेट समेत अन्य कागजात की सघन जांच की गयी।त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूल की गयी।इस बाबत विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के तहत वाहन चालकों की सघन जांच की गयी।वहीं त्रुटि पूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट वाले वाहन चालकों से 4900रुपये की जुर्माने की राशि वसूल की गयी।इसके अतिरिक्त विभूतिपुर पुलिस ने संदिग्ध वस्तुओं की बरामदगी को लेकर चारपहिया वाहनों की भी जांच की गई।वाहन चेकिंग अभियान में सअनि योगेंद्र सिंह के आलावे कई पुलिसकर्मी शामिल थे।